मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 – MP Tirth Darshan Yojana Form, Check Beneficiary list @ dharmasva.mp.gov.in

Updated: By: No Comments - Leave a Comment

हमारे देश में बहुत से बुजुर्ग लोग हैं जो गरीबी की वजह से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। इन्हीं बुजुर्गों की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत 60 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों को भारत के किसी भी तीर्थ स्थल की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इस यात्रा के दौरान, बुजुर्गों को खाने-पीने की चीज़ें, रुकने का इंतजाम, और गाइड जैसी सभी सुविधाएं फ्री में मिलेंगी। पूरा खर्चा सरकार उठाएगी, जिससे बुजुर्गों को अपनी यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024: क्या है योजना?

इस योजना के तहत, 60 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों और 60% से ज्यादा विकलांगता वाले लोगों को भारत के किसी एक तीर्थ स्थल की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा किया जाएगा। इसमें यात्रा का पूरा खर्चा, खाने-पीने की सामग्री और रुकने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।

लाडली लक्ष्मी योजना

23rd August 2024 Update:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शेड्यूल जारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धार्मिक धर्मस्व डायरेक्टेड शिफ्ट होने के बाद राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगले महीने 14 सितंबर से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा जबकि 26 फरवरी 2025 को यह यात्रा खत्म होगी। तीर्थ दर्शन यात्रा के दौरान 20 ट्रेन रवाना होगी। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा आयोजित इस योजना के तहत 15000 वरिष्ठ नागरिकों को काशी, मथुरा वृंदावन, रामेश्वरम, अमृतसर, अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा फ्री में कराई जाएगी। इस योजना के तहत 21 नवंबर को रीवा से द्वारका के लिए ट्रेन रवाना होगी। वहीं 29 नवंबर को दमोह से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। जबकि रामेश्वर के लिए ट्रेन सतना से रवाना होगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभाग धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक
उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन में एक बार देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से किसी एक पर मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना है। अक्सर बुजुर्गों का सपना होता है कि वे अपने जीवन में कम से कम एक बार तीर्थ यात्रा करें, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण उनका यह सपना अधूरा रह जाता है। इस योजना के माध्यम से, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भारत में उपलब्ध किसी भी तीर्थ स्थल पर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने साथ एक सहायक को भी यात्रा पर ले जा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाकर, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक आसानी से तीर्थ यात्रा कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने-पीने की व्यवस्था
  • पहनने के लिए आवश्यक वस्त्र
  • आवश्यकता अनुसार बस की यात्रा
  • गाइड और अन्य सुविधाएं

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  1. इस योजना के तहत, मध्य प्रदेश के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को लाभ मिलेगा।
  2. योजना के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों को उनके जीवन में एक बार निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  3. यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय, पानी, और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें तीर्थ स्थल तक ले जाने के लिए बस की सुविधा भी दी जाएगी।
  4. यात्रा के दौरान भजन संध्या आयोजित की जाएगी। साथ ही डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी, और कर्मचारी भी यात्रा के साथ रहेंगे।
  5. योजना के अंतर्गत लाभार्थी देश के किसी भी एक प्रमुख तीर्थ स्थल पर यात्रा कर सकते हैं।
  6. 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक या 65% से अधिक विकलांगता वाले लोग अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
  7. इस योजना का संचालन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा।
  8. यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना वर्जित है।
  9. बहुमूल्य रत्न और आभूषण साथ ले जाना भी मना है।
  10. आवेदन पत्र हिंदी में भरना अनिवार्य है।
  11. योजना का लाभ उठाकर गरीब बुजुर्ग नागरिक तीर्थ यात्रा का अवसर प्राप्त कर सकेंगे और अपने सपने को पूरा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल:

योजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी:

  • बद्रीनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • केदारनाथ
  • द्वारका
  • अमरनाथ
  • हरिद्वार
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • वैष्णो देवी
  • शिर्डी
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलगनी चर्च (नागपट्टम)
  • पटना साहिब
  • कामाख्या देवी
  • गिरनार जी
  • उज्जैन
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम
  • सम्मेद शिखर
  • गंगासागर
  • मेहर
  • चित्रकूट
  • श्री रामराजा मंदिर ओरछा एवं ओंकारेश्वर/महेश्वर
  • मूडवारा

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट है।
  3. 60% से अधिक विकलांगता वाले बुजुर्गों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  4. समूह आवेदन की स्थिति में, समूह में अधिकतम 25 लोग हो सकते हैं।
  5. पति-पत्नी में से कोई एक पात्र होने पर, जीवनसाथी भी यात्रा कर सकता है, भले ही उसकी उम्र 60 वर्ष से कम हो।
  6. आवेदक को मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
  7. संक्रामक रोग से ग्रस्त न होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  8. आयकर दाता आवेदक इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  9. 65 वर्ष से अधिक आयु या 60% से अधिक विकलांगता वाले यात्री के साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana website

  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित जानकारी आ जाएगी।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana process

  • आपको इस पेज पर नीचे की ओर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा से संबंधित आवेदन पत्र यहां से डाउनलोड करें। देखें और डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana elegibility

  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “Report” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर “आवेदन की स्थिति जानें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी सम्राट मेंबर आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद “आवेदन की स्थिति देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

FAQs

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए कौन पात्र है?
मध्य प्रदेश के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक और 60% से अधिक विकलांगता वाले लोग निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए पात्र हैं।

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के समय क्या-क्या वर्जित है?
योजना के दौरान यात्रियों को मादक पदार्थ, ज्वलनशील वस्तुएं, बहुमूल्य रत्न और आभूषण साथ ले जाना वर्जित है। इसके अलावा, ऐसा कोई आचरण न करें जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हो।

Leave a Comment

CLOSESHARE ON: