Latest Update (April 2026): The Union Cabinet has officially approved the continuation of the ₹300 per cylinder subsidy for all PM Ujjwala Yojana beneficiaries for the financial year 2026-27. The subsidy is now capped at 9 cylinder refills per year and is transferred directly to the beneficiary's bank account via DBT. Additionally, the Cabinet approved 75 lakh new LPG connections under the scheme, to be provided over the next three years with a financial outlay of Rs 1,650 crore. Annual Aadhaar-based e-KYC has also been made mandatory to keep receiving the ₹300 subsidy.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) 2026 के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं। इस बार सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव करते हुए सब्सिडी राशि ₹300 प्रति सिलेंडर कर दी है। साथ ही 25 लाख नए कनेक्शन देने का भी नया लक्ष्य इस योजना के तहत रखा गया है। अब तक देश की लगभग 10.33 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
Ujjwala 2.0 योजना के तहत नए लाभार्थियों को न केवल free में गैस कनेक्शन मिलेगा बल्कि पहला सिलेंडर रिफिल और गैस स्टोव भी बिल्कुल free दिया जा रहा है। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
PM Ujjwala Yojana Online Registration
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन अब बहुत आसान हो चुका है। कोई भी महिला जो इस योजना के पात्रता मानदंडों को पूरी करती है, वह आधिकारिक पोर्टल pmuy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन केवल महिला के नाम से ही किया जा सकता है। इसके अलावा, उज्ज्वला योजना की e-KYC पूरा करना भी जरूरी है ताकि लाभ सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा सके।
योजना के तहत नए आवेदकों को डिपॉजिट फ्री कनेक्शन मिलेगा। इसका मतलब है कि उन्हें कोई advance जमा राशि नहीं देनी होगी। साथ ही, पहला गैस सिलेंडर रिफिल और गैस स्टोव free मिलेगा। हर सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी भी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा होगी।
योजना की मुख्य जानकारी
| विषय | जानकारी 2025-26 |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) |
| शुरुआत | मई 2016, नया अपडेट 2026 |
| विभाग | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| लाभार्थी | गरीब महिलाएं, जिनके घर में LPG कनेक्शन नहीं है |
| नया कनेक्शन लक्ष्य | 75 लाख (अगले 3 वर्षों में) |
| सब्सिडी राशि | ₹300 प्रति सिलेंडर (9 रिफिल तक) |
| कुल लाभार्थी | 10.33 करोड़+ (अप्रैल 2026 तक) |
| बजट प्रावधान | ₹12,000 करोड़ (2025-26) |
| नए कनेक्शन बजट | ₹1,650 करोड़ (75 लाख कनेक्शन) |
| हेल्पलाइन | 1906 / 18002333555 / 18002666696 |
| वेबसाइट | pmuy.gov.in |
पात्रता (Eligibility Criteria)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं।
आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। महिला के परिवार को बीपीएल (Below Poverty Line) श्रेणी में आना चाहिए और उसका नाम SECC-2011 सूची में होना चाहिए। यह भी जरूरी है कि परिवार में पहले से कोई LPG कनेक्शन न हो।
विशेष श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीब वर्ग, चाय बागान मजदूर, जंगलों में रहने वाले और नदी किनारे बसने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
सबसे पहले आवेदक महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए। इसके साथ राशन कार्ड भी जरूरी है। बैंक पासबुक और IFSC कोड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और पते का प्रमाण भी आवेदन के साथ जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान e-KYC बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक है।
उज्ज्वला योजना के लाभ (Benefits of PMUY)
इस योजना के तहत सभी सफल लाभार्थियों को एक नया LPG कनेक्शन मुफ्त दिया जाता है। इस कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की अग्रिम जमा राशि (deposit) नहीं देनी पड़ती।
सभी नए लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत पहला गैस सिलेंडर रिफिल और गैस स्टोव free दिया जाता है। इससे गरीब परिवार बिना किसी अतिरिक्त खर्च के गैस का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
हर लाभार्थी महिला को साल में अधिकतम 9 सिलेंडर तक की सुविधा दी जाती है। हर सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा होगी।
गैस के इस्तेमाल से घर में धुआं नहीं होता, जिससे महिलाओं और बच्चों को खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाव होता है। खाना बनाने का समय भी बचता है और घर का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहता है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को follow करना है। हालांकि अभी योजना के ऑनलाइन आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर काम नहीं कर रहा है।
STEP 1 - सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाएं।
STEP 2 - पोर्टल पर पहुंचने के बाद "Apply for New PMUY 2.0 Connection" के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
STEP 3 - फॉर्म में अपनी गैस कंपनी चुनें। आप Indane, HP Gas या Bharat Gas में से किसी को भी चुन सकते हैं, जो आपके क्षेत्र में उपलब्ध हो।
STEP 4 - अब "Register Now" पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म खोलें। यहां आपको अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरने होंगे।
STEP 5 - मोबाइल नंबर को OTP से सत्यापित करें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आपका नंबर सही है और आगे की जानकारी उसी पर दी जाएगी।
STEP 6 - आवेदन फॉर्म में बैंक खाता विवरण, SECC सूची की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट फोटो शामिल हैं।
STEP 7 - सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन अब सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
योजना के तहत आवेदन पूरा करने के लिए Self (Face-based) Biometric Aadhaar Authentication (e-KYC) पूर्ण करना अति आवश्यक है जिसे आप Aadhaar FaceRD App और गैस कंपनी की आधिकारिक app के माध्यम से कर सकते हैं।
Aadhaar FaceRD App डाउनलोड लिंक: Android, iOS - Apple
गैस कंपनी की आधिकारिक App
| Company | Download Links |
|---|---|
| IOCL (Indane) | Download for Android Download for iOS |
| BPCL (Bharat Gas) | Download for Android |
| HPCL (HP Gas) | Download for Android Download for iOS |
e-KYC कैसे करें (Annual e-KYC Mandatory)
2026 से सरकार ने सभी PMUY लाभार्थियों के लिए हर साल Aadhaar-based biometric e-KYC करना अनिवार्य कर दिया है। अगर e-KYC पूरी नहीं हुई तो ₹300 की सब्सिडी बैंक खाते में नहीं आएगी। e-KYC के लिए अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर पर जाएं या अपनी गैस कंपनी की app (जैसे IndianOil One) पर Face Authentication से पूरा करें।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें
अगर आपने उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कर दिया है तो उसकी स्थिति भी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
सबसे पहले pmuy.gov.in पोर्टल पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध "Application Status" विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
जैसे ही आप "Search" बटन दबाएंगे, आपके आवेदन की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। इसमें यह जानकारी होगी कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या अभी जांच के अधीन है।
अगर योजना की वेबसाइट पर application status चेक करने के विकल्प उपलब्ध नहीं है तो आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आवेदन स्थिति पता कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आवेदन प्रक्रिया या सब्सिडी से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
LPG Emergency Helpline: 1906
Toll Free Helpline: 18002333555
Ujjwala Helpline: 18002666696
FAQ's
आवेदन कब तक खुले रहेंगे?
अभी तक कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया चालू है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर है।
क्या योजना केवल ग्रामीण इलाकों के लिए है?
नहीं। यह योजना अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू है।
क्या पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। आवेदन केवल महिला के नाम से किया जा सकता है।
सब्सिडी किस प्रकार दी जाएगी?
हर सिलेंडर खरीदने पर ₹300 की सब्सिडी सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। यह सुविधा साल में 9 सिलेंडर तक मिलती है।
e-KYC न करने पर क्या होगा?
अगर लाभार्थी ने सालाना e-KYC नहीं कराई तो ₹300 की सब्सिडी DBT के माध्यम से बैंक खाते में नहीं आएगी। कनेक्शन चालू रहेगा लेकिन पूरी कीमत चुकानी होगी।