महतारी वंदन योजना 2026 - आवेदन फॉर्म PDF, ऑनलाइन पैसा चेक करें mahtarivandan.cgstate.gov.in पर

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ 2026 आवेदन फार्म PDF डाउनलोड करें, आवेदन की स्थिति जानें और अपनी पेमेंट की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें महतारी वंदन योजना की वेबसाईट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर लॉगिन करके
Updated: By: No Comments - Leave a Comment
READ IN OTHER LANGUAGE

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25वीं किस्त के रूप में ₹641.58 करोड़ की राशि सीधे 69.48 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की।

इस योजना के तहत प्रत्येक योग्य विवाहित महिला को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में जमा होती है। अब तक इस योजना के तहत कुल ₹16,237 करोड़ की राशि राज्य की महिलाओं को दी जा चुकी है।

महतारी वंदन योजना 2026

योजना का नाममहतारी वंदन योजना
लाभार्थीछत्तीसगढ़ की विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं
योजना शुरुआत10 मार्च 2024
मासिक किस्त₹1,000 प्रतिमाह (₹12,000 सालाना)
अब तक जारी किस्तें25 (मार्च 2026 तक)
25वीं किस्त तिथि8 मार्च 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस)
25वीं किस्त राशि₹641.58 करोड़
कुल लाभार्थी69.48 लाख
अब तक कुल राशि₹16,237 करोड़
आधिकारिक पोर्टलmahtarivandan.cgstate.gov.in
हेल्पलाइन1800 233 4448

योजना के लाभ

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक बड़ी मदद बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और यहां तक कि छोटे व्यवसाय शुरू करने में कर रही हैं। कई लाभार्थियों ने इस पैसे से ई-रिक्शा खरीदी, सिलाई सेंटर खोले और ब्यूटी पार्लर शुरू किए।

  • हर योग्य विवाहित महिला को हर माह ₹1,000 सीधे बैंक खाते में।
  • लाभार्थी की संख्या 69 लाख से अधिक, योजना का पूरे राज्य में लाभ।
  • महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक हालात में सुधार।
  • योजना के लिए आवेदन और ट्रैकिंग की सरल प्रक्रिया।
  • लाभार्थी अपना स्टेटस ऑनलाइन या मोबाइल ऐप से देख सकती हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

हालांकि इस योजना के लिए अभी नए आवेदन बंद हैं लेकिन जब भी महतारी वंदन योजना के आवेदन खोले जाते हैं आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।

आवेदन की स्थिति भी एप इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी किया जा सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म और घोषणा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म PDF डाउनलोड: यहाँ क्लिक करें

घोषणा पत्र PDF: डाउनलोड करें

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदिका छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी हो।
  • महिला का विवाहित होना आवश्यक है (विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी पात्र हैं)।
  • 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र हो।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र (पैन/वोटर/राशन आदि)
  3. स्थायी निवास प्रमाण
  4. बैंक पासबुक/बैंक डिटेल्स
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

महतारी वंदन योजना किस्त या भुगतान स्थिति कैसे चेक करें?

पहले आप महतारी वंदन योजना पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in से अपनी किस्त, आवेदन, या भुगतान स्टेटस चेक कर सकते थे लेकिन सरकार ने इस option को अब आधिकारिक वेबसाईट से हटा दिया है।

Mahtari Vandan Yojana Application & Payment Status
ऑनलाइन स्टेटस चेक स्क्रीन

यदि आप लाभ त्यागना चाहती हैं: पोर्टल में जाकर "लाभ त्याग" विकल्प का चयन करें।

महतारी वंदन योजना पैसा ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर से पैसा चेक करने का लिंक सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। अब आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाईट पर पहले की तरह अपनी किस्त का पैसा नहीं चेक कर सकते।

हालांकि आप अपने बैंक अकाउंट में लॉगिन करके statement चेक करें, या फिर मोबाईल बैंकिंग हेल्पलाइन पर कॉल करके latest transactions की जानकारी लें।

अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग नहीं है तो सबसे पहले अपने मोबाईल नंबर (जो बैंक खाते में रेजिस्टर्ड है) उस पर आए SMS को चेक करें। बैंक में जाकर भी आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवा सकते हैं और चेक कर सकते कि आपको महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये मिले हैं या नहीं।

ATM डेबिट कार्ड के माध्यम से भी ATM जाकर भी आप अपने खाते का balance चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि इस योजना का पैसा आया या नहीं।

PFMS पर ऑनलाइन पेमेंट स्टैटस चेक करें

आप PFMS की आधिकारिक वेबसाईट के know your payment पेज पर जाकर भी अपने बैंक खाते में latest DBT transaction का पता लगा सकते हैं।

PFMS Portal Know Your Payment Page
PFMS Portal Know Your Payment Page

इस पेज पर जाने के बाद आपको अपना बैंक खाता नंबर डालना है और OTP के माध्यम से वेरफाइ करना है जिसके बाद आपके सामने latest DBT transaction की लिस्ट खुल जाएगी और आप चेक कर पाएंगे कि आपकी महतारी वंदन योजना की किस्त आई या नहीं।

लाभार्थी भुगतान में समस्या और समाधान

यदि आपकी किस्त या DBT ट्रांसफर फेल हो गई है, तो उसके निम्न कारण और समाधान हैं:

Inactive Aadhar - आधार 10 साल से अधिक पुराना या निष्क्रिय

समाधान: आधार केंद्र पर जाकर अपडेट/री-एक्टिवेट करवाएं। UIDAI वेबसाइट से आधार स्टेटस चेक करें।

Aadhaar बैंक से लिंक नहीं

समाधान: बैंक में जाकर आधार लिंकिंग फॉर्म भरें और NPCI मैपिंग चेक करवाएं। UMANG ऐप या बैंक ब्रांच से NPCI मैपिंग स्थिति जांचें।

Account Closed/Blocked/Frozen

समाधान: नया बैंक खाता खोलें और आधार व NPCI अपडेट करवाएं। KYC दस्तावेज बैंक में दें।

KYC Pending

समाधान: आधार/पहचान पत्र और पते के दस्तावेज बैंक में जाकर जमा करें। ऑनलाइन e-KYC भी कर सकते हैं।

Account Credit Limit Exceeded

समाधान: बैंक ब्रांच में जाकर खाते की लिमिट बढ़वाने का अनुरोध करें और KYC पूरा करें।

Account Holder Expired

समाधान: बैंक को सूचना दें, मृत्यु प्रमाणपत्र/वारिस प्रमाणपत्र आदि देकर राशि क्लेम करें।

सभी समाधान और अधिक कारण यहाँ पढ़ें (PDF)

महतारी वंदन योजना हेल्पलाइन

अगर भुगतान या आवेदन में कोई भी समस्या है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800 233 4448

ईमेल: dirwcd.cg@gov.in

फोन: +91-771-2220006

डिस्ट्रिक्ट वाइज हेल्पलाइन PDF: यहाँ डाउनलोड करें

FAQ

महतारी वंदन योजना किसके लिए है?

छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए।

महतारी वंदन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

हर माह ₹1,000 प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में। साल भर में कुल ₹12,000 मिलते हैं।

अब तक कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?

मार्च 2026 तक कुल 25 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 25वीं किस्त 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी की गई।

किस्त न मिलने के क्या कारण हो सकते हैं?

आधार निष्क्रिय, बैंक में आधार लिंकिंग न होना, KYC पेंडिंग, बैंक अकाउंट बंद या ब्लॉक, आदि।

महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपका महतारी वंदन योजना की किस्त का पैसा नहीं आया है तो आप बैंक में अपना आधार अपडेट करवाएं, KYC पूरी करें और NPCI मैपिंग करवाएं।

CLOSESHARE ON: