Bihar Udyami Yojana Selection List 2024-25 – Check Status @ udyami.bihar.gov.in यहां से डाउनलोड करें

Updated: By: No Comments - Leave a Comment

बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसमें कई लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन केवल 9,247 आवेदकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में किसे लाभ मिलेगा, इसका निर्णय Bihar Udyami Yojana Selection List के आधार पर किया जाता है। अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और चयन सूची का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आज हम इस आर्टिकल में आपको Bihar Udyami Yojana Selection List 2024-25 से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि किस कैटेगरी में कितने लोगों को चुना जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Bihar Udyami Yojana Selection List 2024-25

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 5.41 लाख आवेदन मिले हैं। इनमें से 9,247 आवेदकों को लाभ दिया जाएगा। इस बार अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग संख्या में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कैटेगरी A में 5,000 लाभार्थियों का चयन होगा। कैटेगरी B में 3,500 और कैटेगरी C में 747 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कुल मिलाकर, 9,247 लोगों को इस बार इस योजना का लाभ मिलेगा।

23rd August Update:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 9247 आवेदकों का चयन

23 अगस्त को बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 9,247 लाभार्थियों का चयन किया है। उद्योग विभाग के सभागार में, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी की उपस्थिति में, इन लाभार्थियों का चयन हुआ। 5.41 लाख लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 9,247 लोगों को चुना गया। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर रैंडमाइजेशन पद्धति से पूरी हुई और चयनित लाभार्थियों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पात्रता की जांच के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, और फिर उनके बैंक खाते में पहली किस्त भेज दी जाएगी।

Bihar Udyami Yojana Selection List 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bihar Udyami Yojana Selection List
योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग उद्योग विभाग बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार युवा
उद्देश्य राज्य में नए उद्यमों को बढ़ावा देना
मिलने वाली लोन राशि अधिकतम 10 लाख रुपए
मिलने वाली सब्सिडी अधिकतम 5 लाख रुपए
सिलेक्शन लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/

Bihar Udyami Yojana Selection Process

पिछले साल की तरह, इस बार भी लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया गया है। आवेदनों की समिति द्वारा 15 दिनों में जांच की जाती है और फिर जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक को सत्यापन के लिए भेजा जाता है। चयनित लाभार्थियों को 2 हफ्तों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर उनके प्रोजेक्ट की डीपीआर के अनुसार पहली किस्त की राशि जारी की जाएगी। चयन के बाद प्रशिक्षण के लिए प्रति यूनिट 25,000 रुपये दिए जाते हैं।

Bihar Udyami Yojana Selection Process

किस कैटेगरी में कितने फॉर्म आए?

इस योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी में निम्नलिखित फॉर्म भरे गए हैं जिसकी जानकारी नीचे सूची में दी गई है।

कैटेगरी फॉर्म भरे गए
SC/ST 99,875
युवा योजना 1,51,384
महिला योजना 1,09,603
अल्पसंख्यक योजना 26,382

कैटेगरी A में 5000 लाभुकों का चयन

Bihar Udyami Yojana के अंतर्गत कैटेगरी A में उन परियोजनाओं को शामिल किया गया है, जिनकी जिले में सबसे ज्यादा मांग है। इस कैटेगरी में 5,000 लाभार्थियों का चयन होगा। इसमें मसाला उत्पादन, फ्लैक्स प्रिंटिंग, ऑटो गैरेज, बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

  • मसाला उत्पादन
  • फ्लैक्स प्रिंटिंग
  • आयल मील
  • बेकरी प्रोडक्ट्स (ब्रेड, बिस्किट, रस्क इत्यादि)
  • आयल मिल/मसाला उत्पादन
  • ऑटो गैरेज/बाइक
  • आता, बेसन उत्पादन (पलवराइजर मशीन के साथ)
  • होटल/रेस्टुरेंट/ढाबा
  • नोट बुक/कॉपी/फाइल/फोल्डर मैन्युफैक्चरिंग (एज स्क्वायर मशीन को छोड़कर)
  • मेडिकल जाँच घर
  • साइबर कैफे/आई.टी. बिजनेश सेंटर
  • जैम/जेल/सॉस/फ्रूट जूस उत्पादन
  • कॉर्न फ्लेक्स/कॉर्न पॉफ उत्पादन
  • आइसक्रीम उत्पादन/डेरी प्रोडक्ट्स
  • आटा, बेसन, सत्तू, मसाला उत्पादन
  • स्पॉट्स सूज/पी.भी.सी. फुटवेयर
  • बढ़ईगिरी एवं मधुमक्खी का बक्सा निर्माण
  • स्टील फर्नीचर, अलमीरा, बॉक्स, ट्रंक, रैक निर्माण
  • कैटल फीड/पोल्ट्री फीड उत्पादन
  • फ्लाई एश ब्रिक्स/आर.सी.सी. स्पून ह्युम पाइप निर्माण
  • सीमेंट जाली/दरवाजा/खिड़की/पेभर ब्लॉक एवं टाईल्स निर्माण
  • सीमेंट जाली/दरवाजा/खिड़की/पेभर ब्लॉक एवं टाईल्स निर्माण
  • कृषि यंत्र/गेट ग्रिल वेल्डिंग/हॉस्पिटल बेड/ट्रोली/हल्के वाणिज्यिक वाहन का बॉडी/रॉलिंग शटर निर्माण

कैटेगरी B में 3500 लाभुकों का चयन

कैटेगरी B में उन परियोजनाओं को शामिल किया गया है जिनकी जिले में औसतन मांग है। इस कैटेगरी में 3,500 लाभार्थियों का चयन होगा। इसमें दाल मिल, नेल निर्माण, रेडीमेड गारमेंट्स, ड्राई क्लीनिंग जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

कैटेगरी B में आने वाली परियोजनाओं के नाम

  1. दाल मिल
  2. नेल/काँटी निर्माण
  3. पोहा/चुड़ा उत्पादन
  4. मखाना प्रोसेसिंग
  5. कॉर्न फ्लैक्स उत्पादन
  6. सत्तू उत्पादन
  7. ड्राई क्लीनिंग
  8. बढ़ईगिरी (सी.एन.सी.राउटर के साथ)
  9. रॉलिंग शटर निर्माण
  10. रेडीमेड गारमेंट नीटिंग होजरी
  11. हलके वाणिज्यिक वाहन का बॉडी निर्माण
  12. कैटल फीड उत्पादन
  13. पोल्टी फीड उत्पादन
  14. नोट बुक/कॉपी/फाइल/ फोल्डर मैन्युमिक्चरिंग (एज स्कावयर मशीन के साथ)
  15. सेनेटरी नैपकिन/डिस्पोजल डाईपर उत्पादन
  16. डिटरजेंट पाउडर उत्पादन
  17. प्लास्टिक आइटम/बॉक्स/बोटल
  18. पेभर ब्लॉक एवं टाईल्स
  19. फ्लाई एश ब्रिक्स
  20. पावरलूम इकाई
  21. पेपर बैग उत्पदान
  22. पेपर प्लेट उत्पादन
  23. लेदर एवं रेक्सिन प्रोड्क्स का उत्पादन

कैटेगरी C में 747 लाभुकों का चयन

कैटेगरी C में उन परियोजनाओं को शामिल किया गया है जिनकी जिले में संतोषजनक मांग है। इस कैटेगरी में 747 लाभार्थियों का चयन होगा। इसमें इलेक्ट्रिक स्विच निर्माण, सोया प्रोडक्ट्स, हनी प्रोसेसिंग जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

कैटेगरी C के तहत परियोजनाओं के नाम

  1. इलेक्ट्रिक स्युच/सॉकेट/बोर्ड निर्माण
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल एसेम्बिलिंग इकाई
  3. स्पॉट्स सूज
  4. केला रेशा निर्माण
  5. सोया प्रोडक्ट
  6. हनी प्रोसेसिंग
  7. एग्रीकल्चर ड्रोन एज ए सर्विस
  8. निर्माण कार्य हेतु आयरन रिंग निर्माण
  9. कूलर/फैन/हीटर एसेम्बिलिंग
  10. एल.ई.डी. बल्ब उत्पादन
  11. जुट पर आधारित उत्पाद
  12. मिनी राइस मिल

Bihar Udyami Yojana Selection List 2024 कैसे चेक व डाउनलोड करें?

अगर आपने बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन किया है। और आप Bihar Udyami Yojana Selection List 2024 चेक व डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सिलेक्शन लिस्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Bihar Udyami Yojana Selection List 2024 को चेक व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार के उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Bihar Udyami Yojana Selection List download

  • होम पेज पर आपको नवीनतम गतिविधियों का सेक्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको Udyami Yojana Selection List 2024-25 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अलग-अलग श्रेणियां के चयनित उद्यमियों की सूची देखने को मिलेगी।
  • अब आपको यहां पर अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा और उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके कैटेगरी की चयन सूची खुल कर आपके सामने आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से Bihar Udyami Yojana Selection List 2024 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Udyami Yojana Selection List Pdf Download Category Wise

SCST
1. SCST Category – A डाउनलोड करे
2. SCST Category – B डाउनलोड करे
3. SCST Category – C डाउनलोड करे
EBC
4. EBC Category – A डाउनलोड करे
5. EBC Category – B डाउनलोड करे
6. EBC Category – C डाउनलोड करे
MAHILA
7. MAHILA Category – A डाउनलोड करे
8. MAHILA Category – B डाउनलोड करे
9. MAHILA Category – C डाउनलोड करे
YUVA
10. YUVA Category – A डाउनलोड करे
11. YUVA Category – B डाउनलोड करे
12. YUVA Category – C डाउनलोड करे
MI
13. MI Category – A डाउनलोड करे
14. MI Category – B डाउनलोड करे
15. MI Category – C डाउनलोड करे

FAQs

Bihar Udyami Yojana Selection List में कितने लोगों का चयन किया जाएगा?
इसमें कुल 9,247 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना लिस्ट कब तक जारी की जाएगी?
यह लिस्ट अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते तक जारी की जा सकती है।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?
आप इस लिस्ट को घर बैठे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

CLOSESHARE ON: