छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना – किसानों के लिए एक बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ की "कृषक उन्नति योजना" सरकारी योजना है जो किसानों को आर्थिक सहायता और विकास के लिए उत्साहित करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते हैं, जैसे धान की खरीद और वित्तीय सहायता। यह विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
Updated: By: No Comments - Leave a Comment

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में किसानों कि खुशहाली के लिए एक महत्वपूर्ण योजना कि शुरुआत की है। इस योजना का नाम कृषक उन्नति योजना है, जिसे किसानों के विकास और कल्याण को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इस लेख में, हम इस योजना के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देंगे जैसे कि योजना के लिए आवेदन कैसे करें और इस योजना के क्या क्या लाभ किसानों को मिलेंगे।

कृषक उन्नति योजना क्या है

कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ सरकार का एक मुख्य कार्यक्रम है, जो किसानों की आजीविका में सुधार और कृषि विकास को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है। इस योजना के तहत राज्य भर में 24.72 लाख से अधिक किसानों को लक्षित किया गया है।

Chhattisgarh Voter List PDF

कृषक उन्नति योजना के लाभ

नई छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों/कृषकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे

  1. धान की खरीद: स्वयं सरकार द्वारा किसानों से धान की खरीद की जाएगी।
  2. धान की दर: किसानों को धान 3,100/- रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदें जाएंगे।
  3. धान की खरीद की मात्रा: सरकार द्वारा प्रति एकड़ में से 21 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी।
  4. बैंकों के नकदी काउंटर: हर पंचायत भवन में बैंकों के नकदी काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
  5. बोरियों की उपलब्धता: धान की खरीद के पहले ही सरकार द्वारा बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Chhattisgarh CM Suposhan Yojana (Mukhyamantri Suposhan Abhiyan)

कृषक उन्नति योजना – पात्रता

निम्नलिखित पात्रता पूरी करने वाले किसानों को ही सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ प्रदान किए जायेंगे।

  1. निवास स्थान: लाभार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. किसान प्रकार: लाभार्थी लघु एवं सीमान्त किसान होना चाहिए।
  3. आय: आय तथा अन्य पात्रता से जुड़ी जानकारी योजना के लागू करने के बाद जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना के राज्य में लागू हो जाने के बाद आवेदन करते समय लाभार्थी किसान/कृषक को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

  1. निवास का प्रमाण।
  2. बैंक खाते की जानकारी।
  3. आधार कार्ड।
  4. भूमि संपत्ति के दस्तावेज।
  5. आय प्रमाण पत्र।
  6. मोबाइल नंबर।

Saur Sujala Yojana

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • चुनाव से पहले भाजपा ने कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना भी शामिल है।
  • सरकार बनने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में इस योजना को शुरू करके अपना वादा पूरा करेगी।
  • फिलहाल योजना के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही यह लागू होगी, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के किसानों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा, लेकिन हमें जो भी अपडेट मिलेगा, हम यहाँ शेयर करेंगे।

मुख्य उपलब्धियां और पहल

कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसमें 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बढ़ा हुआ भुगतान और भूमिहीन मजदूरों के लिए वृद्धि जैसे प्रयास सरकार की क्रियाशीलता को दर्शाते हैं।

कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से, सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने और उनकी समृद्धि में मदद की है। यह योजना न केवल किसानों के लिए बल्कि पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

CLOSESHARE ON: