Shadi Anudan Yojana 2026 Uttar Pradesh – Apply Online at shadianudan.upsdc.gov.in, Check Eligibility & Benefits

Shadi Anudan Yojana 2026 Uttar Pradesh – Apply Online at shadianudan.upsdc.gov.in, Check Eligibility & Benefits

Shadi Anudan Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना (Shadi Anudan Yojana) चलाई हुई है। यूपी शादी अनुदान योजना में वित्तीय सहायता के साथ-साथ चिकित्सा सहायता भी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना का नाम पहले शादी-बीमारी योजना था जिसे अब बदल कर शादी अनुदान योजना कर दिया गया है।

UP Shadi Anudan Yojana 2026 प्रधानमंत्री कन्या विवाह योजना को आगे बढ़ाने में बहुत सहायक है। यूपी शादी अनुदान योजना के अंतर्गत राज्य के सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आने वाले सभी लोग आवेदन कर सकते हैं।

शादी अनुदान योजना – लेटेस्ट अपडेट 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए चलाई जा रही शादी अनुदान योजना को और अधिक व्यापक बनाने का निर्णय लिया है। पिछले आठ वर्षों में इस योजना के तहत 6.1 लाख बेटियों को ₹1,221 करोड़ की सहायता दी गई है। अब सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक 24 लाख बेटियों को ₹14,400 करोड़ की सहायता प्रदान की जाए।

योजना में बड़ा बदलाव:

यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “विकसित यूपी 2047” दृष्टि का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण है।

UP Shadi Anudan Yojana – Online Application Process

उत्तर प्रदेश विवाह हेतू अनुदान योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं में से एक वित्तीय सहायता योजना है।

इस सरकारी योजना के अंतर्गत लड़कियों के विवाह के लिए दी जाने वाली 51,000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer -DBT) के माध्यम से डाली जाएगी।

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Registration)

उम्मीदवार यूपी शादी अनुदान योजना 2026 का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके विवाह हेतु अनुदान के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:-

STEP 1: सबसे पहले विवाह हेतु अनुदान पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in पर जायें।

UP Shadi Anudan Yojana Portal – New

STEP 2: वेबसाइट पर जाने के बाद main मेनू में “आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करें। अपनी जाती वर्ग के अनुसार विकल्प का चयन करें जैसा की ऊपर चित्र में दिखाया गया है। यूपी जातिवार शादी अनुदान योजना के अंतर्गत नया पंजीकरण / आवेदन प्रक्रिया अगले चरणों में दिखाई गयी है.

Shadi Anudan Yojana Registration Form

STEP 3: सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग आवेदन – अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के सामान्य, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग में आते हैं तो शादी अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए उसी लिंक पर क्लिक करना होगा

STEP 4: इसके बाद आवेदक को अपना आधार कार्ड नंबर डालकर OTP के माध्यम से KYC पूरी करनी होगी

STEP 5: अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन – KYC पूरी होने के बाद यूपी अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा

Shadi Anudan Yojana Application Form – OBC

STEP 6: अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन – अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग में आते हैं तो विवाह अनुदान योजना में अभी आवेदन नहीं कर सकते हैं, हालांकि यूपी अल्पसंख्यक वर्ग शादी अनुदान योजना फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देता है। वेबसाईट से अभी इस श्रेणी के आवेदन के लिए फॉर्म लिंक को हटा दिया गया है।

Shadi Anudan Yojana Registration Form – Minorities

STEP 7: ऑनलाइन आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही से भर कर नीचे दिये गए “जमा करें” बटन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा कर ले।

लाभार्थी जिन्होने पहले से ही विवाह अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया हुआ है वे सभी Vivah Anudan Scheme Status Check करके अपना नाम Shadi Anudan List में देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना आवेदन पत्र संशोधन / फाइनल सबमिट करें

STEP 1: लाभार्थी सबसे पहले विवाह हेतु अनुदान पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in पर जायें।

STEP 2: अपने रेजिस्ट्रैशन नंबर और मोबाईल OTP के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें और फिर आवेदन पत्र संशोधन / फाइनल सबमिट के लिंक पर क्लिक करें।

UP Vivah Anudan Yojana Application Correction Form

STEP 3: यूपी शादी अनुदान योजना आवेदन पत्र संशोधन / फाइनल सबमिट करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड भरें और “Login” बटन पर क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना आवेदन पत्र प्रिंट (Application Print)

STEP 1: लाभार्थी सबसे पहले विवाह हेतु अनुदान पोर्टल पर जायें।

STEP 2: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले अपने registration नंबर और मोबाईल OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा जिसके बाद आप आवेदन पत्र प्रिंट (आवेदन पत्र पुनः प्रिंट करने हेतु यहा क्लिक करें) लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन प्रिन्ट कर सकते हैं।

Shadi Anudan Yojana Application Print

STEP 3: यूपी शादी अनुदान योजना आवेदन पत्र प्रिंट / पुनः प्रिंट करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड भरें और “Login” बटन पर क्लिक करें.

यूपी शादी अनुदान योजना आवेदन पत्र की स्थिति (Application Status)

STEP 1: लाभार्थी सबसे पहले विवाह हेतु अनुदान पोर्टल पर जायें।

STEP 2: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन पत्र की स्तिथि (आवेदन पत्र की स्तिथि पता करने हेतु यहाँ क्लिक करें) लिंक – https://shadianudan.upsdc.gov.in/socialwelfare/Avedan_status.aspx पर क्लिक करना होगा:

Check UP Shadi Anudan Yojana Application Status

STEP 3: यूपी शादी अनुदान योजना आवेदन पत्र की स्थिति पता करने के लिए अपना Registration नंबर और captcha कोड डालकर “रेजिस्टर्ड मोबाईल पर OTP भेजें” के बटन पर क्लिक करें.

STEP 4: इसके बाद फोन पर आए OTP को डालें और Submit बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको योजना की आवेदन स्थिति पता लग जाएगी।

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2026 – जरूरी योग्यता / पात्रता

शादी अनुदान योजना UP के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी लाभार्थी नीचे बताए गए पात्रता, मानदंडों को जांच ले:

उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना दस्तावेज़ सूची

Vivaah Anudaan Yojana UP के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं:

  1. आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड और पैनकार्ड होना चाहिए।
  2. लाभार्थी के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  3. आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  4. आवेदक के पास हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
  5. बेटी का आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  6. आवेदक के पास शादी का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  7. बैंक में खाता होना चाहिए।

इस योजना से संबंधित किसी और अन्य जानकारी के लिए आवेदक http://www.shadianudan.upsdc.gov.in पर जा सकते हैं या फिर विवाह / शादी अनुदान योजना दिशा निर्देश देख सकते हैं।

यूपी शादी अनुदान योजना संपर्क सूत्र (Helpline Number)

सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग संपर्क सूत्र – 18004190001

अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन – 0522-2288861, Toll Free Number – 18001805131

अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन – 0522-2286199

Exit mobile version
Ask a question about this scheme...