Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 @ mmmsy.jharkhand.gov.in कब मिलेगा लाभ, पूरी सूची चेक करें

Maiya Samman Yojana List:- झारखंड की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है! झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं ने आवेदन किया था, उनके लिए सरकार ने लाभार्थी सूची जारी कर दी है। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा, उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी, जो सीधे उनके बैंक खाते ... Read more

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 @ mmmsy.jharkhand.gov.in कब मिलेगा लाभ, पूरी सूची चेक करें

Maiya Samman Yojana List:- झारखंड की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है! झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं ने आवेदन किया था, उनके लिए सरकार ने लाभार्थी सूची जारी कर दी है। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा, उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इससे महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।

अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही सरकारी वेबसाइट के जरिए अपना नाम चेक कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं।

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने ₹1000 यानी सालाना ₹12000 की राशि दी जाएगी, ताकि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार हो सके।

झारखंड सरकार ने सभी जिलों की लाभार्थी सूची जारी कर दी है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको हर महीने की 15 तारीख को आर्थिक सहायता की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List
योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
संबंधित विभाग महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
लाभार्थी राज्य की गरीब महिलाएं
उद्देश्य पात्र महिलाओं को घर बैठे मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
आर्थिक सहायता राशि 1000 रुपए हर महीने
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर योजना के लाभ प्राप्त करने तक सभी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के किसी भी चरण में किसी को भी पैसे देने की आवश्यकता नहीं होगी। 10 अगस्त के बाद भी पात्र महिलाओं से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, और इसके लिए वे निकटतम प्रज्ञा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन किया जा सकता है। महिलाएं इस योजना के तहत निशुल्क निकटतम आंगनबाड़ी से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही, लाभार्थी सूची चेक करने की प्रक्रिया भी मुफ्त है, जिससे महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम सूची में देख सकती हैं।

प्रमंडल वार लाभ मिलने की सूची

प्रमंडल लाभ कब से मिलना शुरू होंगे
पलामू ( मोदिनीनगर) 22 अगस्त 2024
उत्तरी छोटा नागपुर ( हजारी बाग) 24 अगस्त 2024
संताल परगना (दुमका) 27 अगस्त 2024
कोल्हान ( चाईबासा) 28 अगस्त 2024
दक्षिणी छोटा नागपुर ( रांची) 30 अगस्त 2024

Maiya Samman Yojana Form PDF Download

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जिलेवार लाभार्थी सूची

झारखंड राज्य के उन सभी जिलों के नाम नीचे दिए गए हैं जिनकी मुख्यमंत्री हेमंत सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जिलेवार सूची जारी की गई है।

गिरिडीह कोडरमा
हजारीबाग लोहरदगा
गोड्डा खूंटी
गुमला देवघर
धनबाद लातेहार
गढ़वा दुमका
बोकारो पाकुड़
चतरा जामताड़ा
सिमडेगा रांची
पूर्वि सिंहभूम रामगढ़
पलामू पश्चिम सिंहभूम
साहिबगंज सलायकेला खरसावां

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?

यदि आपने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 में अपना नाम चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आप जिला वार लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

यदि आपका नाम इस सूची में शामिल होगा, तो आपको इस योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इस प्रकार आप Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

FAQs

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची कैसे चेक करें?
आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024 ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ है।

क्या झारखंड राज्य की सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलेगा?
नहीं, केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जिनका नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची में शामिल होगा।

Exit mobile version