इस Age Limit की महिलायें कर सकती हैं हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

इस Age Limit की महिलायें कर सकती हैं हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Lado Lakshmi Yojana Age Limit

Lado Lakshmi Yojana Age Limit: हरियाणा सरकार की लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए 25 सितंबर 2025 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस योजना के लॉन्च की घोषणा 28 अगस्त 2025 को की गई थी। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दे रही है।

हालांकि ज्यादातर पात्रता शर्तें अभी भी सरकार द्वारा जारी करना बाकी है और किस age की महिलायें इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी, इस बारे में भी आधी अधूरी जानकारी ही उपलब्ध है।

लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए Age Limit

हरियाणा सरकार की लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए जो minimum age limit सरकार ने तय की है वो है 23 वर्ष। यानि, 23 वर्ष से कम उम्र की महिलायें इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगी।

Maximum age limit के बारे में भी जानकारी सरकार द्वारा साझा कर दी गई है। इस योजना के लिए 60 वर्ष तक की उम्र की महिलायें आवेदन कर सकेंगी।

Lado Lakshmi Yojana Age Limit – 23 to 60 years

इस योजना के आवेदन के लिए कुछ अन्य पात्रता शर्तें कुछ इस प्रकार हैं।

लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

लाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल Lado Lakshmi App के माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सरकार ने योजना के लिए किसी भी प्रकार का सामान्य ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जारी नहीं किया है।

आवेदन करने के लिए महिला को सबसे पहले अपने मोबाइल में Lado Lakshmi App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा और ऐप में लॉगिन करना होगा। आवेदन से पहले महिला ऐप में उपलब्ध “पात्रता जाँचें” विकल्प के जरिए यह देख सकती है कि वह योजना के लिए योग्य है या नहीं।

योग्यता की पुष्टि होने के बाद “योजना के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान परिवार पहचान पत्र (PPP), आधार विवरण, आय से जुड़ी जानकारी, निवास विवरण और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होती है। सभी जरूरी दस्तावेज ऐप के माध्यम से ही अपलोड किए जाते हैं।

आवेदन सबमिट होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा जानकारी का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने पर महिला को एसएमएस के माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाती है। स्वीकृति मिलने के बाद योजना की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

हालांकि, जिन महिलाओं को ऐप से आवेदन करने में परेशानी हो, वे सहायता के लिए अपने नजदीकी CSC केंद्र, सरल केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से मदद ले सकती हैं, लेकिन वहां भी आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा।

Exit mobile version
Ask a question about this scheme...