सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की दरों में लगातार छह महीने से हो रही वृद्धि के बाद ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने अब एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी कर दी है। आप दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Gas Cylinder New Prices) 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए यहां देख सकते हैं जो दिसंबर 2018 के महीने के लिए लागू हुई है।
पिछले 6 महीनों में, सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई थी पर इस बार सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 6.5 रूपये प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पिछले महीने से लगभग 133 रूपये घट गई है।
सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडरों की नई कीमतें हर महीने की 1 तारीख से लागू होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार Direct Benefit transfer (DBT) योजना के तहत एक वर्ष में प्रत्येक घर के पहले 12 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है।
सब्सिडी और गैर-सब्सिडी एलपीजी गैस सिलेंडर नई कीमतें – दिसंबर 2018
14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए महानगरों में सब्सिडी के साथ उपभोक्ताओं के लिए नई कीमतें निम्नानुसार है:
LPG Gas Cylinder New Prices for December 2018
महानगर (Metro Cities) | सब्सिडि वाले LPG सिलेंडर के दाम | गैर-सब्सिडि वाले LPG सिलेंडर के दाम |
---|---|---|
दिल्ली | 500.90 | 809.50 |
कोलकाता | 504.12 | 837.00 |
मुंबई | 498.57 | 780.50 |
चेन्नई | 488.65 | 826.50 |
यदि एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हैं, तो इन कीमतों को केंद्र सरकार नियंत्रित करने के लिए सब्सिडि देती है जिससे की देश के लोगो पर ज्यादा आर्थिक दवाब ना पड़े। इस महीने गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई 133 रूपये की गिरावट अंतरराष्ट्रीय तेल दरों में गिरावट और रुपये की मजबूती को दर्शाता है।
कर नियमों के अनुसार एलपीजी पर जीएसटी की गणना ईंधन की वर्तमान बाजार दर पर की जा रही है। ग्राहकों के बैंक खाते में स्थानांतरित होने वाली सब्सिडी राशि दिसम्बर 2018 में प्रति सिलेंडर 308.6 रुपये हो गई है जो पिछले महीने नवंबर 2018 में 433.66 प्रति सिलेंडर थी।
संदर्भ / Reference
— 14.2 किलो सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतें
— 14.2 किलो गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतें
— अन्य शहरों के लिए एलपीजी सब्सिडी / गैर-सब्सिडी गैस सिलेंडर दरें (दिसंबर 2018)
Central Government Schemes 2020-2021केंद्र सरकारी योजना हिन्दीPopular Schemes in Central:Narendra Modi Schemes ListNREGA Job Card Listसरकारी योजनाओं की सूची हिंदी में
