भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India – ECI) ने 2019 में होने वाले 17 वें लोकसभा चुनावों के लिए 10 मार्च 2019 को तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सांसदों के चयन के लिए मतदान 11 अप्रैल से 19 मई 2019 तक 7 चरणों में होंगे और लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए जाएंगे। अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव की तारीखें तय करते समय स्कूलों और कॉलेज की परीक्षाओं और त्योहारों का भी ध्यान रखा गया है। इस बार के चुनावों में लग-भाग 90 करोड़ लोग मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस बार 10 लाख मतदान केंद्र बनाये गए है, जो पिछली बार के मुकाबले 1 लाख ज्यादा है। इस बार के लोकसभा चुनाव केंद्र में बेठी नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार के परीक्षण में करवाये जाएंगे।
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में ईवीएम मशीनों के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल भी किया जाएगा और साथ ही 11 तरह के पहचान पत्र भी उपयोग किए जा सकेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 – मतदान चरण
भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India – ECI) ईवीएम मशीनों के जरिए ही इस बार भी चुनाव कराने जा रही है, क्यूंकि विरोधी पार्टियों ने 2019 के लोकसभा चुनावों को बैलट पेपर के द्वारा कराने की मांग करी थी, जिसको खारिज कर दिया गया है। सभी मतदान क्षेत्रों में ईवीएम के साथ VVPAT का उपयोग भी किया जाएगा। लोकसभा की सभी 543 सीटों पर चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा। सभी लोग अपने राज्य के अनुसार लोकसभा चुनावों की तारीखें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
इवैंट | पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण | चौथा चरण | पांचवां चरण | छठा चरण | सातवां चरण |
---|---|---|---|---|---|---|---|
सीटें | 91 | 97 | 115 | 71 | 51 | 59 | 59 |
राज्य | 20 | 13 | 14 | 9 | 7 | 7 | 8 |
अधिसूचना | 18 मार्च | 19 मार्च | 28 मार्च | 2 अप्रैल | 10 अप्रैल | 16 अप्रैल | 22 अप्रैल |
नामांकन | 25 मार्च | 26 मार्च | 4 अप्रैल | 9 अप्रैल | 18 अप्रैल | 23 अप्रैल | 29 अप्रैल |
जांच | 26 मार्च | 27 मार्च | 5 अप्रैल | 10 अप्रैल | 20 अप्रैल | 24 अप्रैल | 30 अप्रैल |
नाम वापसी | 28 मार्च | 29 मार्च | 8 अप्रैल | 12 अप्रैल | 22 अप्रैल | 26 अप्रैल | 2 मई |
मतदान | 11 अप्रैल | 18 अप्रैल | 23 अप्रैल | 29 अप्रैल | 6 मई | 12 मई | 19 मई |
नतीजे |
लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 18 से 19 वर्ष की आयु के 15 मिलियन मतदाता हैं। मतदान से संबंधित किसी भी अन्य सहायता के लिए लोग 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 – राज्यवार मतदान तारीखें
कुछ राज्यों के नाम एक या एक से अधिक चरणों में होंगे। इसलिए आप नीचे दी गई टेबल में विभिन्न राज्यों के लोकसभा मतदान का पूरा विवरण चरणवार तरीके से देख सकते हैं:
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मतदान की तारीख |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
उत्तराखंड | 11 अप्रैल |
बिहार | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
झारखंड | 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
राजस्थान | 29 अप्रैल, 6 मई |
मध्यप्रदेश | 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
छत्तीसगढ़ | 11, 18, 23 अप्रैल |
दिल्ली | 12 मई |
पंजाब | 19 मई |
हरियाणा | 12 मई |
हिमाचल प्रदेश | 19 मई |
जम्मू-कश्मीर | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6 मई |
पश्चिम बंगाल | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
ओडिशा | 11, 18, 23, 29 अप्रैल |
महाराष्ट्र | 11, 18, 23, 29 अप्रैल |
गुजरात | 23 अप्रैल |
गोवा | 23 अप्रैल |
आंध्र प्रदेश | 11 अप्रैल |
तेलंगाना | 11 अप्रैल |
तमिलनाडु | 18 अप्रैल |
कर्नाटक | 18, 23 अप्रैल |
केरल | 23 अप्रैल |
असम | 11, 18, 23 अप्रैल |
मणिपुर | 11, 18 अप्रैल |
मेघालय | 11 अप्रैल |
मिजोरम | 11 अप्रैल |
नगालैंड | 11 अप्रैल |
अरुणाचल प्रदेश | 11 अप्रैल |
सिक्किम | 11 अप्रैल |
त्रिपुरा | 11, 18 अप्रैल |
चंडीगढ़ | 19 मई |
पुडुचेरी | 18 अप्रैल |
अंडमान निकोबार | 11 अप्रैल |
दादरा नागर हवेली | 23 अप्रैल |
दमन दीव | 23 अप्रैल |
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पांडिचेरी, चंडीगढ़ एक ही चरण में मतदान करने जा रहे हैं। कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा में चुनाव 3 चरणों में होंगे।
असम और छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में चुनाव होने हैं। झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा में 4 चरणों में चुनाव होने हैं। जम्मू और कश्मीर में चुनाव 5 चरणों में कराए जाएंगे। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में चुनाव होंगे। किसी और जानकारी के लिए, भारत के चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in पर जाएं
Central Government Schemes 2020-2021केंद्र सरकारी योजना हिन्दीPopular Schemes in Central:Narendra Modi Schemes ListPM Awas Yojana Gramin (PMAY-G)Pradhan Mantri Awas Yojana
