Table of Contents
केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए वर्ष 2015 से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) चला रखी है। इस सरकारी योजना के तहत वे सभी लोग जिन्होने अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Atal Pension Yojana Apply Online) कराया हुआ है उन्हे सेवानिवृत्ति के बाद 1,000 से 5,000 रूपये के बीच प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा स्कीम है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) भी है जो प्रतिमाह पेंशन एक निश्चित राशि प्रदान करती है।
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना में निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद होने वाले आर्थिक संकट से अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana Online Registration) का नाम स्वावलंबन सह – अंशदायी पेंशन योजना था। एपीवाई योजना का ऑनलाइन आवेदन (Atal Pension Yojana Apply Online Form) करने के लिए आप enps.nsdl.com पोर्टल पर जा सकते हैं या फिर नीचे दी गई प्रक्रिया को देख सकते हैं। इसके अलावा आप अंशदान व पेंशन चार्ट (Atal Pension Yojana Contribution Chart), स्टेटमेंट (Atal Pension Yojana Statement), पेंशन अमाउंट कैल्कुलेटर (Atal Pension Yojana Amount Calculator) देख सकते हैं।
अटल पेंशन योजना (APY) सबसे बड़ी खास बात यह है की अगर किसी भी कारणवश व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा मतलब व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी और पत्नी की भी मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलने का प्रावधान है।
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
एपीवाई योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई (APY Online Application Form) कैसे करना है इसकी प्रक्रिया क्या है आप नीचे देख सकते हैं:
Total Time: 7 minutes
आधिकारिक पोर्टल
आवेदक को सबसे पहले अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (APY Online Registration) करने के लिए आधिकारिक पोर्टल enps.nsdl.com पर जाना होगा।
अटल पेंशन योजना होम पेज
वेबसाइट के मुख्य पेज पर “National Pension System” के बटन पर क्लिक करके ‘Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अटल पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन Direct Link
आधार कार्ड नंबर वेरीफ़ीकेशन
जिसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और OTP भर कर “Continue” के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
अटल पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म
Continue के बटन पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर अटल पेंशन योजना अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
Information Needs to Fill in Atal Pension Scheme Form
इस एपीवाई योजना एप्लिकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है।
Documents Upload Page
उसके बाद पेंशन राशि के लिए अंशदान और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करके आगे बढ़ना है।
अटल पेंशन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन (APY Online Registration) पूरा होने के बाद बैंक द्वारा आपको पेरमानेंट रिटायरमेंट नंबर जारी कर दिया जाएगा। जो एक तरह से आपका रिफ्रेन्स या रजिस्ट्रेशन नंबर की तरह काम करेगा आप उसे सेव करके भी रख सकते हैं। इसके अलावा पीएम वय वंदना योजना से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन कैसे और कहाँ करना है इसकी जानकारी देख सकते हैं।
अटल पेंशन योजना – जरूरी पात्रता व शर्तें
एपीवाई या नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ नियम व शर्तों के साथ पात्रता (Atal Pension Yojana Eligibility & Conditions) भी रखी है जिसमें अगर कोई व्यक्ति योग्य निकाल जाता है तभी वह इस योजना का लाभ ले सकता हैं। जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:
- सभी आवेदक भारत देश के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- सभी आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- एपीवाई योजना के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
- अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं।
इसके अलावा अगर किसी आवेदक को अंशदान देने में किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो वह साल में एक बार अमाउंट की राशि घटा सकता है।
APY चार्ट / योगदान कैलक्यूलेटर
एपीवाई योजना (Atal Pension Yojana Contribution Chart) को लोगों के लिए 6 भागों में बांटा गया है, आप जितनी जल्दी अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ेंगे उतना अधिक फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसे लोग जो आयकर (Income Tax) के दायरे में आते हैं, सरकारी इम्प्लाई हैं या फिर पहले से ही EPF, EPS जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं वे अटल पेंशन योजना (APY) का हिस्सा नहीं बन सकते। बाकी की जानकारी आप नीचे पीडीएफ़ में देख सकते हैं।
रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए आपको APY में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है। आपके निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना (APY) में अपनी ओर से भी अंशदान देती है।
प्रवेश की आयु | योगदान वर्षों में | 1,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन | 2,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन | 3,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन | 4,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन | 5,000 रुपए प्रतिमाह गारंटीयुक्त पेंशन |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना अंशदान जुर्माना
अटल पेंशन योजना के तहत अंशदान में देरी से योगदान होने पर बैंकों द्वारा जुर्माना लिया जाता है जो राशि के हिसाब से इस प्रकार है:
- 100 रुपये प्रति माह के योगदान पर 1 रुपए जुर्माना
- 101 से 500 के बीच 2 रुपए प्रतिमाह
- 501 से 1,000 रुपये के बीच योगदान के लिए प्रति माह 5 रुपये
- 1,001 से ऊपर रुपये की राशि पर 10 रुपए प्रतिमाह जुर्माना बैंक लेते हैं
अटल पेंशन योजना – अभिदाता अंशदान राशि में कर सकते हैं बदलाव
पीएफआरडीए ने हाल ही में एक नई अधिसूचना जारी करी है जिसमें यह कहा गया है कि 1 जुलाई 2020 से एपीवाई योगदान राशि संबंधित अंशधारक के बचत खाते से स्वत: कटनी शुरू हो गयी है। कोविड-19 महामारी के कारण योगदान राशि जमा करने पर 30 जून तक के लिये रोक लगायी गयी थी। मौजूदा व्यवस्था के तहत अगर एपीवाई योगदान अप्रैल-अगस्त 2020 के बीच लंबित है, वह 30 सितंर तक अंशधारकों के बचत खातों से 30 सितंबर तक स्वत: कट जाएगा और उसके लिये जुर्माना स्वरूप कोई ब्याज नहीं देना होगा।
इसके अलावा आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नियामक ने सभी बैंकों से साल में कभी भी एपीवाई अंशधारकों के आग्रह के अनुसार पेंशन राशि को घटाने-बढ़ाने के बारे में कदम उठाने को कहा है। यह व्यवस्था एक जुलाई से प्रभाव में आ गयी है। पीएफआरडीए के अनुसार हालांकि अंशधारक वित्त वर्ष में केवल एक बार पेंशन योजना में बदलाव कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत करीब 2.28 करोड़ अंशधारक पंजीकृत हैं।
अटल पेंशन योजना स्टेटमेंट चेक, डाउनलोड ऑनलाइन
- APY Transaction Statement View (e-PRAN)
- ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप PRAN और बिना पीआरएएन नंबर के अपना स्टेटस (Atal Pension Yojana Online Statement Check & Download) देख सकते हैं।
संदर्भ / References
— अटल पेंशन योजना की अन्य जानकारी व दिशा-निर्देश
— अटल पेंशन योजना आयकर से संबंधित जानकारी
— शिकायता या सुझाव आप इस npscra.nsdl.co.in पोर्टल पर दे सकते हैं।
![अटल पेंशन योजना [y] ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म / आवेदन / चार्ट और पात्रता 3 अटल पेंशन योजना](https://sarkariyojana.com/wp-content/uploads/2019/12/apy-online-registration-statement-calculator-chart-download.jpg)
Jo already retired person hain but unka koi pension nhi hai to unke liy kya koi yojna hai
Check this https://sarkariyojana.com/pmvvy-online-application-form/
Hii
7020917925